फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
सिटी स्टेशन का निरीक्षण करते रेलवे अधिकारियों के साथ प्रीतम अग्रवाल। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। उत्तर-पश्चिम रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य प्रीतम अग्रवाल सोमवार को भिवानी जंक्शन पर 24 कोच की वाशिंग लाइन बनाने के लिए स्थान निर्धारण के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

अग्रवाल ने कहा कि जब तक 24 कोच की वाशिंग लाइन भिवानी जंक्शन पर नहीं बनेगी, तब तक लंबी दूरी की गाड़ियों का भिवानी तक विस्तार मुमकिन नहीं है। उन्होंने लोहारू रोड स्थित रेल फाटक के करीब बनी 17 कोच की वाशिंग लाइन को देखने भी गए। अधिकारियों ने बताया कि लोहारू रोड फाटक बंद हुए बगैर 24 कोच की वाशिंग लाइन बनवाना असंभव है। इस पर अग्रवाल ने अपनी सहमति जताई और इस विषय में सांसद चौ. धर्मबीर सिंह से बातचीत करने की बात भी कही। सांसद ने कहा कि अधिकारियों से बैठक के बाद ही सही स्थिति का मंथन हो सकता है। भिवानी जंक्शन पर फिलहाल 17 कोच की वाशिंग लाइन है, जिसकी लंबाई करीब 390 मीटर है। जबकि वाशिंग लाइन को 24 कोच का विस्तार देने पर यह लंबाई 600 मीटर हो जाएगी। वाशिंग लाइन का विस्तार करने के लिए लोहारू रोड फाटक का बंद होना ही एक फार्मूला बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें