फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन: बीएड की फिजिकल काउंसिलिंग के लिए 22 संस्थानों में 1357 सीटें खाली

विज्ञापन
35 फोटो चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले भिवानी जिला के राजकीय शिक्षण महाविद्यालय व निजी शिक्षण महाविद्यालय में बीएड की दाखिला प्रक्रिया जारी है। चौथी फिजिकल काउंसिलिंग के लिए 22 संस्थानों में 1357 सीटें खाली हैं। अब तक बीएड की जारी सूचियों में नाम पाने वाले विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करवा कर अपना दाखिला सुनिश्चित कर दिया है।
विज्ञापन

बीएड में दाखिला लेने के लिए 12 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए। राजकीय शिक्षण महाविद्यालयों में दाखिला पाने के लिए विद्यार्थी 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, निजी शिक्षण महाविद्यालय में दाखिला पाने के इच्छुक विद्यार्थी 18 नवंबर तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से राजकीय शिक्षण महाविद्यालयों की सूची 16 नवंबर और निजी शिक्षण महाविद्यालयों की सूची 21 को जारी की जाएगी। इन सूचियों में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से संबंधित कॉलेज में फीस जमा करवानी है।
विभिन्न महाविद्यालयों में खाली सीटों की जानकारी
संस्थान का नाम- सीटें
आदर्श कॉलेज ऑफ एजुकेशन सिवानी मंडी-38
आर्या कॉलेज ऑफ एजुकेशन बलियाली- 65
बीके कॉलेज ऑफ एजुकेशन बवानी खेडा-32
बाबा मुंगीपा विद्यापीठ एजुकेशन बुसान-34
ब्राइट कॉलेज ऑफ एजुुकेशन-46
राजकीय कॉलेज ऑफ एजुकेशन-11
गुरु गोबिंद नाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन जमालपुर-48
एचएन कॉलेज ऑफ एजुकेशन सांगा-40
हिंदु कॉलेज ऑफ एजुकेशन लोहारू-84
केसीएम आर्मी कॉलेज ऑफ एजुकेशन तिगड़ाना मोड-40
केएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन-5
महाराणा प्रताप महिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन-46
मेजर नफे सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन कुंगड-64
मार्क कॉलेज ऑफ एजुकेशन लोहानी-44
नेशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन-133
ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन भिवानी-68
पंडित सीता राम शास्त्री बीएड ट्रेनिंग कॉलेज भिवानी-50
एसडी कॉलेज ईश्ररवाल-74
संत रोशनलाल महिल कॉलेज ढाणी माहू-153
टैगोर कॉलेज ऑफ एजुकेशन-67
वेंकेटश्वर कॉलेज ऑफ एजुकेशन बख्तावरपुरा-28
विज्ञया कॉलेज ऑफ एजुकेशन लोहारू-187
राजकीय व निजी शिक्षण महाविद्यालयों में बीएड की दाखिला प्रक्रिया जारी है। विभिन्न महाविद्यालयों में खाली सीटों की जानकारी पोर्टल पर दी गई है। सूची में दाखिला पाने वाले विद्यार्थी संबंधित कॉलेज में ऑनलाइन फीस जमा करवा अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मयंक, एडमिशन नोडल ऑफिसर, सीबीएलयू भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें