कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग वैक्सीनेशन अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग तीन दिवसीय वैक्सीन मेगा शिविर का आयोजन करेगा। तीन दिन में जिले भर में 151 केंद्रों पर 90 हजार लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज लगाई जाएंगी। जिला प्रतिक्षण अधिकारी डॉ. आशीष सांगवान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर में 852473 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य लिया था, इसमें में अबतक 693733 को वैक्सिनेशन किया जा चुका है। इसमें 528686 को पहली और 165047 को दूसरी डोज लगाई है। तीन दिन के मेगा शिविर के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त डोज है, इसके लिए प्रत्येक दिन 30 हजार डोज लगाई जाएंगी। विभाग ने जिले में 36 स्थायी और 115 अस्थायी केंद्र बनाए हैं।