कार्यक्रम में अतिथि को सम्मानित करते अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद के सदस्
भिवानी। गांव पालुवास स्थित केंद्रीय विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद की कोर कमेटी एवं हरियाणा कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि परिषद के मुख्य आयुक्त डॉ. वीपी सिंह, राष्ट्रीय चेयरमैन अधिवक्ता आरवी मेहता, राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन केतन मोदी, साहित्य विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश विद्रोही, कोर कमेटी सदस्य अश्वनी कुमार ने शिरकत की।
बैठक की अध्यक्षता परिषद के राज्य आयुक्त एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राजू जताई ने की। इस दौरान परिषद की भविष्य की रणनीति एवं देश एवं प्रदेश की वर्तमान सामाजिक स्थिति व स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्य आयुक्त डॉ. वीपी सिंह ने राज्य आयुक्त डॉ. राजू जताई के नेतृत्व में समाजहित की दिशा में सराहनीय तौर पर किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
मुख्य आयुक्त डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद का मुख्य उद्देश्य मानवाधिकारों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में कार्य करते हुए लोगों को इस बारे में जागरूक करना है।
उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि वे लोगों को अपने अधिकारों एवं नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के प्रति जागरूक करें, ताकि एक जागरूक एवं सभ्य समाज का निर्माण किया जा सकें। इस अवसर पर भिवानी जिला चेयरमैन जय सिंह, भिवानी जिला चेयरमैन विनोद जांगड़ा, हिसार जिला चेयरमैन विरेंद्र जांगड़ा, रोहतक जिला चेयरमैन सुशीलदत्त, सदस्य सुरेंद्र खरक, किसान-मजदूर यूनियन के प्रधान होशियार सिंह जताई, धर्मपाल जताई, लीला राम जताई, बलवान, दलबीर नंबरदार भैणी मौजूद रहे।