फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर रोहतक पीजीआई की टीम ने किया दौरा

विज्ञापन
जिला सामान्य अस्पताल में आपस में चर्चा करते अधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
रोहतक पीजीआई के वाइस चांसलर की टीम ने सोमवार दोपहर बाद भिवानी जिला सामान्य अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। पीजीआई की टीम ने भिवानी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए विभिन्न चिह्नित स्थानों का मुआयना किया। टीम सदस्य जिला सामान्य अस्पताल का दौरा करने के बाद शिक्षा बोर्ड मुख्यालय में चिह्नित जगह पर भी पहुंचे और वहां के हालातों का जायजा लिया। इसके बाद टीम जिला पुनर्वास केंद्र व तोशाम रोड स्थित एक जगह पर भी पहुंचे और वहां मुआयना करने के बाद टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

भिवानी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर सोमवार को पंडित भगवत दयाल शर्मा यूनिवर्सिटी हेल्थ एंड साइंस रोहतक के वाइस चांलसर ओपी कालड़ा, मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के डॉयरेक्टर गोपाल सिंगल, खानपूर मेडिकल कॉलेज की डॉयरेक्टर डॉ रेनु गर्ग, उपायुक्त अजय कुमार, एसपी गंगाराम पूनिया, कार्यवाहक सीएमओ डॉ कृष्ण कुमार व कार्यवाहक पीएमओ डॉ रघुवीर शांडिल्य सहित अनेक अधिकारियों ने जिला सामान्य अस्पताल परिसर के भिन्न खंडों का निरीक्षण किया। टीम सदस्यों ने जिला सामान्य अस्पताल के नर्सिंग होस्टल का मुआयना किया। वहां पर मौजूद चिकित्सा अधिकारियों से भी जानकारी जुटाई। इसके बाद टीम सीधे शिक्षा बोर्ड मुख्यालय की तरफ कूच कर गई। वहां पहुंचकर भी मेडिकल के लिए प्रस्तावित जगह का मुआयना किया गया।
बता दें कि पिछले काफी लंबे अर्से से इलाके के लोगों द्वारा मेडिकल कॉलेज की मांग उठती आ रही थी। सीएम की घोषणा के अनुरूप भिवानी में मेडिकल कॉलेज का प्रस्तावित है। इसी को लेकर अधिकारियों की टीमों द्वारा समय समय पर निरीक्षण किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के लिए गांव प्रेमनगर की पंचायत द्वारा भी जगह मुहैया कराई गई हैं, लेकिन प्रेमनगर में पीजीआई शहर से काफी दूर होने का हवाला देकर शहर में ही नई जगहों का चयन किया गया था। जिसके बाद अब मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर नई जगहों व विकल्पों की संभावनाओं पर भी मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें