फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

170 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 11 रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
एमडीयू द्वारा संस्कृत की परीक्षा में परीक्षार्थी का एडमीट कार्ड देखते स्टाफ सदस्य। संवाद न्यूज - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय द्वारा संस्कृत की परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसके तहत शहर के दो परीक्षा केंद्रों, सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय और हरियाणा शेखावटी संस्कृत महाविद्यालय महम गेट में परीक्षाओं का आयोजन शुरू गया।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों में सैनिटाइजर का छिड़काव, मास्क प्रयोग और सामुदायिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। कॉलेज प्रशासन द्वारा विशेष रूप से स्टाफ व परीक्षार्थियों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक कर उनकी परीक्षाएं करवाई गई। जिले भर में 181 विद्यार्थियों को परीक्षा देनी थी, मगर 170 ही परीक्षा देने पहुंचे। सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के प्रिंसिपल विनय मिश्र ने बताया कि सरकारी हिदायतों के अनुसार परीक्षाओं का आयोजन करवाया गया है। विद्यार्थियों व स्टाफ को मास्क के साथ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करवाया गया है। साथ ही सामुदायिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। हरियाणा शेखावटी संस्कृत महाविद्यालय महम गेट के परीक्षा अधीक्षक सुनील शास्त्री ने बताया कि एमडीयू द्वारा संस्कृत विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें संस्कृत के 96 में से 90 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हुआ है। इसके लिए स्टाफ की विशेष ड्यूटी लगाई गई थी। सरकारी निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें