फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश युवकों ने किया हमला, केस दर्ज

Thu, 29 May 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। उपमंडल के गांव फरटिया निवासी एक व्यक्ति और उसके पोते पर मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश दो युवकों ने हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव फरटिया भीमा निवासी रणसिंह ने बताया कि वह अपने पोते रिमांशु के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बुशान गांव के लिए घर से निकला था। अभी वे मुख्य सड़क मार्ग पर 500 मीटर दूर ही पहुंचे थे कि सामने से मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश युवकों ने चलती मोटरसाइकिल ही उनको थप्पड़ जड़ दिया। इसके बार मोटरसाइकिल को तेज दौड़ा कर फरटिया केहर गांव की ओर ले गया और एक घर में छुप गया। पीड़ित ने इस हमले में रंजिश की बात बताई है। बहरहाल लोहारू पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें