फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोशों ने लूटा पत्थरों से भरा डंपर

Sat, 18 Oct 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार तीन नकाबपोश अज्ञात युवकों ने बीती रात बुढेड़ा गांव के समीप ड्राइवर-क्लीनर से मारपीट कर पत्थरों से भरा डंपर लूट लिया। लुटेरे ड्राइवर से उसका मोबाइल भी छीनकर ले गए। कुछ दूरी पर चलने के बाद लुटेरों ने डंपर को नूनसर गांव के समीप खाली कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने कई जगह पर नाकेबंदी कर डंपर को ढूंढने का प्रयास किया, पर कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने डंपर मालिक विनोद की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी जानकारी में बारवास निवासी विनोद ने बताया कि वह डंपर में राजस्थान से खानक तक पत्थरों की ढुलाई करता है। उसने डंपर पर सलेमपुर निवासी राजबीर को ड्राइवर रखा हुआ है जबकि उसका लड़का संदीप डंपर पर क्लीनर के तौर पर कार्यरत है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डंपर चिड़ावा से पत्थर भरकर खानक के लिए चला था। रात के करीब डेढ बजे बुढेड़ा गांव से कुछ दूरी पर नहर के समीप आने पर पीछे से बाइक सवार तीन युवकों ने डंपर को रूकवाया। तीनों युवकों ने कपड़े से मुंह ढक रखा था। डंपर रुकते ही तीनों युवक डंपर पर चढ़ गए तथा ड्राइवर व क्लीनर को साइड नहीं देने का झगड़ा करते हुए डंपर से नीचे उतार लिया। इस दौरान आरोपियों ने ड्राइवर के साथ मारपीट की।

बकौल विनोद, आरोपी युवकों ने ड्राइवर से डंपर की चाबी छीन ली तथा जब ड्राइवर ने घटना की सूचना उसे देने के लिए जेब से मोबाइल निकाला तो मोबाइल भी छीन लिया। इसी बीच दो युवक डंपर पर चढ़ गए तथा डंपर को ले गए जबकि तीसरा बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया।

ड्राइवर राजबीर ने बताया कि युवक डंपर को बहल साइड की तरफ भगा ले गए। बाद में ड्राइवर ने किसी की मदद से सूचना मालिक को दी। मालिक से सूचना मिलने पर बहल पुलिस मौके पर पहुंची तथा नाकेबंदी कर डंपर को ढूंढने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि नूनसर गांव के समीप सड़क किनारे रात को पत्थर उतारे गए है। पुलिस को शक है कि हो सकता है कि पत्थर लूटे गए डंपर से ही खाली किए गए हो।

चैहड़ चौकी प्रभारी देशराज ने बताया कि पुलिस रातभर आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर सभी संभावित रास्तों पर नाकेबंदी की, पर कहीं सुराग नहीं लग पाया। वहीं, थाना प्रभारी अशोक कुमार जांगड़ा ने बताया कि पुलिस ने मामले में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें