फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गन प्वाइंट पर स्कूटी सवार व्यक्ति से रुपये छीनकर फरार हुए नकाबपोश

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एमसी कॉलोनी के पास दो नकाबपोश युवकों ने एक व्यक्ति से गन प्वाइंट पर साढ़े दस हजार रुपये की लूट की। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात नकाबपोश युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सूर्य नगर दादरी गेट निवासी मनोज ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। गत दस जनवरी को रात करीब सात बजे वह सब्जी मंडी से अपने घर आ रहा था। एमसी कॉलोनी के पास वह स्कूटी को रोककर फोन सुनने लगा। उसी दौरान दो नकाबपोश युवक उसके पास आए और एक युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल रख दी। युवकों ने उसे रुपये देने को कहा। जब उसने विरोध किया तो उक्त युवकों ने उसकी जेब से पर्स निकाल लिया, जिसमें करीब साढ़े दस हजार रुपये थे। इसके बाद उक्त युवकों ने उसका फोन छीनकर पार्क में फेंक दिया। जब वह फोन लेने गया तो अज्ञात युवक उसकी स्कूटी की चाबी भी साथ ले गए। इस घटना के बाद वह मानसिक रूप से परेशान हो गया और घटना के दो दिन बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत औद्योगिक थाना में केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें