फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हालुवास गेट पर मुख्य सीवरलाइन रुकावट खोलने का काम किया बंद

विज्ञापन
दिनोद गेट पर मुख्य सीवर की रुकावट दूर करने के लिए लगाई गई सुपर जेट व गंदा पानी निकासी के लिए टैंकर। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। हालुवास गेट मुख्य सीवर लाइन रुकावट का काम भूमिगत जलस्तर ऊंचा होने के कारण दिल्ली की कंपनी ने बंद कर दिया है। इसके बाद दिल्ली के कर्मचारियों ने दिनोद गेट पर मुख्य सीवर लाइन की रुकावट ठीक करने के लिए फिर से यहां काम चालू किया है। यहां पर सीवर मैनहोल का गंदा पानी रोक दिया है। वहीं घंटाघर, नेहरू पार्क, रेलवे रोड सहित आसपास की कॉलोनियों का गंदा पानी भी देवसर चुंगी मुख्य डिस्पोजल से डायवर्ट कर किरोड़ीमल पार्क के समीप एसटीपी में डाला जा रहा है। मुख्य सीवर की वजह से पूरा शहर एक दिन छोड़ एक दिन पेयजल आपूर्ति होने से जलसंकट भी झेल रहा है।
विज्ञापन

हालुवास गेट सरकुलर रोड के बीचोंबीच मुख्य सीवर लाइन की 100 मीटर लाइन की रुकावट ठीक करने में भूमिगत जलस्तर ऊपर होने से अड़चन आ गई है। इसकी वजह से फिलहाल वहां काम बंद कर दिया है। भूमिगत जलस्तर को नीचे लाने के लिए दो से तीन बोरवेल भी लगाए गए हैं। दिल्ली की कंपनी ने शनिवार को दिनोद गेट मुख्य सीवर लाइन की रुकावट दूर करने का काम शुरू किया। इस हिस्से में क्षतिग्रस्त सीवर मैनहोल में गंदे पानी को रोकने के लिए आसपास के मैनहोल में देवसर चुंगी डिस्पोजल की तरफ गंदा पानी आना भी बंद कर दिया है। इसके लिए लाइन में दीवार लगाई जा रही है। इसके बाद घंटाघर, नेहरू पार्क और सराय चौपटा एवं दिनोद गेट और रेलवे रोड की कॉलोनियों का गंदा पानी भी एसटीपी में डायवर्ट किया है।
सीवर मैनहोल पर दो सुपरजेट मशीनें भी लगाई गई हैं, जिससे सीवर मैनहोल का गंदा पानी भी खाली किया जा रहा है। कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि भूमिगत जलस्तर की वजह से सीवर लाइन की रुकावट में दिक्कत आ गई है। जबकि काफी हद तक सीवर की सफाई की जा चुकी है। लेकिन रुकावट का अभी तक पता नहीं लगा है।
विज्ञापन

दिनोद गेट और हालुवास गेट पर अभी मुख्य सीवर लाइन की रुकावट दुरुस्त नहीं हुई है। भूमिगत जलस्तर को नीचे लाने के लिए लगातार मोटरें चल रही हैं। दिनोद गेट पर कंपनी के कर्मचारी काम पर लगाए हैं। यहां पर भी काम लगातार चल रहा है। कोशिश है कि रुकावट का समाधान जल्द हो जाए।
विज्ञापन

- सूरजप्रकाश, एसडीओ शहरी सीवरेज शाखा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें