मनीषा मौत मामले में दिनभर धरना देने और आक्रोश के बाद शाम को मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार से हुई बातचीत रंग लाई। पिता संजय ने एसपी के आश्वासन के बाद धरना खत्म कर दिया और वापस घर लौट गए।
विज्ञापन
एसपी सुमित कुमार ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात कराकर इस प्रकरण में अब तक की जांच से अवगत कराया जाएगा। धरनास्थल पर मौजूद पुलिस अधीक्षक ने पिता संजय से सीधी बात की और उपस्थित सभी लोगों के बीच आश्वासन दिया। जिसके बाद मनीषा के पिता संजय ने एसपी के आश्वासन के बाद धरना खत्म कर दिया।
बता दें कि सोमवार दोपहर लोहारू एसडीएम भी धरनास्थल पर मनीषा के पिता से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर कहा था कि प्रशासन उनकी बात सुनने को तैयार है। मनीषा के परिजन यहां कुडलबास में शांति पूर्वक धरना लगा सकते हैं, भिवानी वाले धरने के लोगों को यहीं बुला सकते हैं। लेकिन धरना स्थल पर मौजूदा लोगों और मनीषा के पिता संजय ने कहा था कि धरना भिवानी डीसी कार्यालय के आगे लगाएंगे, यहां वाले लोगों को भिवानी जाने दिया जाए।