फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीषा मौत मामला: भिवानी के ढाणी लक्ष्मण में हुई पंचायत, गठित की कमेटी करेगी मुख्यमंत्री से जल्द मुलाकात

Sat, 31 Jan 2026 02:47 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

पंचायत में मनीषा के पिता संजय ने कहा कि पिछले चार माह से सीबीआई बेटी की मौत की गुत्थी को सुलझाने की जांच कर रही है। सभी रिपोर्ट आने के बाद भी सीबीआई ने अभी तक मनीषा की मौत से पर्दा नहीं उठाया है। जबकि सीबीआई अधिकारी केवल आश्वासन देते आ रहे हैं।
विज्ञापन
मनीषा मौत मामला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनीषा मौत मामले को लेकर शनिवार को गांव ढाणी लक्ष्मण में पंचायत हुई। पंचायत में मौजूद ग्रामीणों ने मनीषा मौत मामले में सीबीआई की अब तक की जांच पर मंथन किया गया और खुलासा नहीं किए जाने पर रोष जताया। इस मौके पर एक कमेटी का गठन किया गया, जो जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर इस मामले में खुलासा की मांग करेगी। कमेटी में गांव ढाणी लक्ष्मण के 11 सदस्यों के अलावा आसपास के आठ गांवों से भी दो-दो प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन


पंचायत में मनीषा के पिता संजय ने कहा कि पिछले चार माह से सीबीआई बेटी की मौत की गुत्थी को सुलझाने की जांच कर रही है। सभी रिपोर्ट आने के बाद भी सीबीआई ने अभी तक मनीषा की मौत से पर्दा नहीं उठाया है। जबकि सीबीआई अधिकारी केवल आश्वासन देते आ रहे हैं। बतां दें कि ग्रामीणों ने सीबीआई को 30 जनवरी तक का खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया था। जिसके बाद शनिवार को गांव में पंचायत बुलाई गई है। अब ये कमेटी इस मामले में आगे की रणनीति तय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें