फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीषा मौत मामला: एम्स की तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की ओपिनियन लेने दिल्ली पहुंची सीबीआई की टीम

Sat, 27 Sep 2025 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मनीषा मौत मामले में 24 दिनों से जांच कर रही सीबीआई की टीम ने वीरवार शाम दिल्ली एम्स का रुख किया। टीम का उद्देश्य तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की ओपिनियन लेना है। मनीषा के परिजनों की मांग पर ही तीसरी बार पोस्टमार्टम करवाया गया था। पहली और दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विरोधाभास पाए जाने के कारण यह कदम उठाया गया। इसमें मनीषा के शव और विसरा रिपोर्ट दोनों का अध्ययन किया गया था।
विज्ञापन

सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और इससे जुड़े दस्तावेजों के आधार पर यह स्पष्ट किया जा सकेगा कि मनीषा की मौत किन परिस्थितियों में हुई। अब तक सीबीआई मनीषा के परिजनों, गवाहों से पूछताछ कर चुकी है और घटना स्थल का भी निरीक्षण कर चुकी है।
दिल्ली से सीबीआई ने फाॅरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया गया था जिसने शव मिलने की जगह पर सीन रिक्रिएशन कर मार्किंग की। इस दौरान खेत मालिक, खेत के सांझेदार और बकरी चराने वाला भी मौके पर मौजूद थे जिन्होंने पहली बार मनीषा का शव देखा था। इसके अलावा एफएसएल की कुछ रिपोर्ट भी सीबीआई अधिकारियों को दिल्ली से ही प्राप्त करनी हैं।
विज्ञापन


मनीषा का शव 13 अगस्त को हुआ था बरामद
11 अगस्त से घर से लापता 19 वर्षीय मनीषा का शव 13 अगस्त को सिंघानी नहर के पास मिला था। प्रारंभ में स्थानीय पुलिस ने जांच की लेकिन मामले के बढ़ने पर यह एसआईटी के पास गया। पहली और दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विरोधाभास से परिजनों और लोगों का गुस्सा बढ़ा। इसके बाद यह मामला सीबीआई को सौंपा गया। सीबीआई ने अब तक मनीषा के परिजनों, खाद बीज विक्रेता, प्ले स्कूल व नर्सिंग कॉलेज प्रबंधन, खेत मालिक और चश्मदीद बकरी पालक से पूछताछ कर ली है। तथ्यों का अवलोकन करने के बाद अधिकारी अब तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर मौत की एक-एक कड़ी जोड़ने में जुटे हैं।

बेटी की मौत का न्याय मिले : संजय
मनीषा के पिता संजय ने कहा कि उनकी सिर्फ एक ही मांग है कि बेटी की मौत का न्याय मिले। सीबीआई ने परिवार से कई बार पूछताछ की जिसमें कोई नई बात सामने नहीं आई। सीबीआई अधिकारी दिल्ली एम्स में तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की ओपिनियन और संबंधित दस्तावेज लेने गए हैं। वहीं एफएसएल की रिपोर्ट के कागज भी दिल्ली से ही सीबीआई को मिलेंगे। टीम अब भी बेटी की मौत मामले की जांच में जुटी है और परिवार सीबीआई की कार्रवाई से पूर्ण संतुष्ठ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें