फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीषा मौत मामला: ढिगावामंडी के लाइब्रेरी संचालक से सीबीआई ने 20 मिनट की पूछताछ

Sat, 13 Sep 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मनीषा मौत मामले में एक माह बीत जाने के बाद भी सीबीआई हत्या या आत्महत्या की गुत्थी नहीं सुलझा पाई है। शनिवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे सीबीआई की टीम ने ढिगावामंडी स्थित एक लाइब्रेरी संचालक से लगभग 20 मिनट तक पूछताछ की। इसके बाद टीम वहां से रवाना हो गई। इससे पहले भी सीबीआई ने ढिगावामंडी में दो अन्य लाइब्रेरी संचालकों और छात्राओं से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन

लोकल पुलिस के फॉरेंसिक एक्सपर्ट और दिल्ली की सेंट्रल फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर सीन रिक्रिएट कर चुके हैं। इसके बाद सीबीआई अधिकारी एक-एक कड़ी जोड़ने में जुट गए हैं। शनिवार को इलाके में सीबीआई की सक्रियता नहीं दिखी जबकि भिवानी के रेस्ट हाउस में बंद कमरे में अधिकारी सीन रिक्रिएट के बाद आंकलन और मंथन कर रहे थे।
सीबीआई अब तक मनीषा मौत मामले से जुड़े सभी गवाहों से कई बार पूछताछ कर चुकी है और तीन बार घटना स्थल पर जाकर भी आंकलन किया गया है। शुक्रवार को करीब ढाई घंटे तक लोकल पुलिस अधिकारियों और एफएसएल टीम के साथ सेंट्रल एफएसएल टीम भी मौजूद रही। संयुक्त टीम ने मनीषा के शव मिलने की जगह पर नाट्य रूपांतर कर हर पहलू को बारीकी से खंगाला कि घटना के समय मनीषा के साथ क्या घटित हुआ होगा। घटना स्थल की एक-एक जगह को मार्किंग कर चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

11 अगस्त से लापता मनीषा का शव 13 अगस्त को मिला था। मामले की जांच में सीबीआई टीम तीन सितंबर से जुटी है। मनीषा की तीसरी पोस्टमार्टम दिल्ली एम्स की रिपोर्ट पर भी अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। मामले में गुत्थी सुलझाने का दबाव सीबीआई अधिकारियों पर स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें