फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीषा मौत मामला: सैंपल जांच रिपोर्ट के बाद खुलेगा मौत का राज, पीड़ित पिता से क्या बोले सीबीआई अधिकारी?

Sun, 14 Dec 2025 11:09 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

सार

मनीषा मौत मामले की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है। सीबीआई के अधिकारियों ने मनीषा के पिता से फोन पर बातचीत की है और उन्हें जल्द इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
मनीषा मौत मामला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी मनीषा की मौत मामले की जांच चार माह से की जा रही है। इस मामले में मनीषा के पिता संजय ने सीबीआई के अधिकारियों से फोन पर बात की। इसमें सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि मौके से जुटाए गए एक सैंपल की जांच रिपोर्ट सप्ताहभर बाद आएगी। इसके बाद मनीषा की मौत के राज से परदा उठने की उम्मीद है। फिलहाल मनीषा के परिजन भी न्याय मिलने की आस लगाए बैठे हैं।

विज्ञापन


मनीषा की मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम चार दिसंबर को दिल्ली लौट गई थी। हालांकि तब से सीबीआई के अधिकारी मनीषा के परिजनों को फोन पर हुई बातचीत में आश्वासन देते रहे हैं। इस मामले में अब भी कुछ तथ्यों की रिपोर्ट आने का हवाला दिया जा रहा है। बीते 11 अगस्त को लापता हुई मनीषा का शव गांव सिंघानी में 13 अगस्त को मिला था, तब से मनीषा की मौत रहस्य ही बनी है। सीबीआई के लिए भी एक-एक तथ्य जुटाने के बाद भी किसी निर्णय पर पहुंचने में समय लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें