फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाजमंडी में आढ़तियों ने खरीद पर लगाई रोक

विज्ञापन
बवानीखेड़ा अनाज मंडी में एफसीआई से खरीद करवाने का विरोध करते आढ़ती। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। बवानीखेड़ा अनाज मंडी में खरीद (बिडिंग) को लेकर आढ़ती और एफसीआई आमने-सामने हैं। आढ़ती फूड सप्लाई से खरीद करवाना चाहते हैं जबकि विभाग ने एफसीआई से खरीद करवाने के आदेश दिए हैं। जिसको लेकर आढ़तियों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया और एफसीआई से खरीद करवाने पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

आढ़ती मंडी प्रधान सुंदर अत्री, उपप्रधान राजू हंस, मांगेराम सिवाड़ा, जगत सिंह, दिनेश, सुखबीर, जयपाल, मांगेराम, मंजीत ने बताया कि पहले हैफेड व वेयर हाउस द्वारा खरीद की जाती थी। इस बार हैफेड व फूड सप्लाई की जिम्मेदारी लगाई गई। एक अप्रैल से गेहूं खरीद का कार्य सही तरीके से किया जा रहा था। फूड सप्लाई व हैफेड द्वारा खरीद की जा रही थी। लेकिन बुधवार को आए आदेशों में फूड सप्लाई की बजाय एफसीआई से खरीद के आदेश मिले, हालांकि एफसीआई तोशाम से खरीद कर रही थी। वहां से किसी कारण एफसीआई को बवानीखेड़ा में व फूड सप्लाई को तोशाम में खरीद के लिए लगा दिया गया। जिसके चलते बवानीखेड़ा मंडी एसोसिएशन ने इसका विरोध किया। आढ़तियों ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से खरीद व लिफ्टिंग का कार्य सही तरीके से किया जा रहा था। वे एफसीआई से अपनी खरीद का विरोध करते हैं। विभाग को अपना निर्णय बदलना होगा। यदि ऐसा नहीं किया गया तो वे इसका विरोध करते रहेंगे।
भिवानी के डीएफएससी अनिल कालरा ने बताया कि उन्हें जो आदेश मिले हैं वे उसका पालन कर रहे हैं। पहले बवानीखेड़ा में व अब तोशाम में आदेश मिले हैं, जिसे अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें