फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से कोमा में चल रहे व्यक्ति ने तोड़ा दम, हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पिछले करीब एक साल से कोमा में रहकर जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा वीरेंद्र (51) आखिरकार मौत के आगे हार गया। तोशाम पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया है। शुरुआत में पुलिस इसे महज सड़क हादसा मान रही थी।
विज्ञापन

तोशाम पुलिस थाना में दी शिकायत में ढाणी रामजस निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वे पांच भाई और दो बहने हैं। उसका भाई वीरेंद्र गांव में ही मजदूरी करता था। उसने बताया कि वर्ष 2005 में वह गांव से तोशाम आकर रहने लगा। 22 जुलाई 2021 को वह अपना मकान बना रहा था। उसका भाई वीरेंद्र उसके मकान बनवाने के लिए उसके पास आया हुआ था। गांव किकराला निवासी राजमिस्त्री पवन उसके मकान की चिनाई का काम कर रहा था।
27 जुलाई 2021 को वीरेंद्र, पवन मिस्त्री व उसका पड़ोसी राजबीर सुबह घर से एक हजार रुपये लेकर चिनाई के लिए मशीन लेने गांव दुल्हेड़ी में बाइक से गए थे। शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। इसके बाद परिजनों ने उन्हें काफी ढूंढा। बाद में पवन ने बताया कि वे दुल्हेड़ी के एक होटल पर शराब पीने लगे थे। पवन ने बताया था कि उसने वीरेंद्र को तोशाम लाकर छोड़ दिया था। 30 जुलाई 2021 को पता चला कि उसका भाई वीरेंद्र बाबा मुंगीपा मंदिर के सड़क किनारे गड्ढे में घायल अवस्था में लावारिस पड़ा मिला था, जिसे पुलिस बेहोशी की हालत में ही सड़क हादसे में घायल मानकर अनजान समझ इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई थी।
विज्ञापन

पुलिस की सख्ती पर राजमिस्त्री पवन ने उगला राज
पुलिस जांच के दौरान आरोपी राजमिस्त्री पवन से जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने वीरेंद्र की हत्या के प्रयास की बात कबूली। तोशाम पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी राजमिस्त्री पवन को 16 अगस्त 2021 गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वीरेंद्र सिर में गंभीर चोटें लगी होने की वजह से कोमा में चला गया था। कुछ अर्से बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया था। घर पर ही कोमा में जा चुके वीरेंद्र का उपचार चल रहा था। मंगलवार रात वीरेंद्र की मौत हो गई, जिसकी जानकारी तोशाम पुलिस को दी गई। तोशाम पुलिस के जांच अधिकारी एसआई प्रेमकुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को बुधवार सुबह भिवानी के नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया।
वर्जन:::
वीरेंद्र पर जानलेवा हमला किया गया था। अब वीरेंद्र की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के भाइयों के बयान दर्ज कर इस संबंध में आरोपी पवन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

-एसआई प्रेम कुमार, जांच अधिकारी तोशाम पुलिस थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें