फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: साउंड सिस्टम की आवाज कम करने के लिए कहने पर युवक की हत्या

Mon, 29 Sep 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में ​स्थित पुलिस चौकी के बाहर बैठे  मृतक के परिजन।
विज्ञापन
भिवानी। गांव कितलाना में शनिवार रात को नवरात्र पर बजा रहे साउंड सिस्टम की आवाज कम करने के लिए कहने पर युवक की लाठी-डंडों से पीटा। युवक को गंभीर हालात में परिजन जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से लाठी-डंडे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, गांव कितलाना निवासी 38 वर्षीय अविवाहित मृतक सन्नी शनिवार शाम करीब 7 बजे मजदूरी कर घर लौटा था। उस समय घर के बाहर पड़ोस में ही कुछ लोग तेज आवाज में गाना बजा रहे थे। जब सन्नी ने पड़ोसियों से कहा कि या तो आवाज कम कर दो या फिर इसे बंद ही कर दो। जिस पर वहां मौजूद सभी लोग भड़क गए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। बहस के बाद सन्नी घर के अंदर चला गया। इसके बाद कुछ लोग हाथ में लाठी-डंडे लेकर सन्नी के घर में घुस गए और उसे बुरी तरह उसे पीटने लगे। पड़ोसियों ने सन्नी के सिर और पैरों पर काफी वार किए, इस कारण उसके सिर से काफी खून बह गया। घायल सन्नी को चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच अधिकारी वीरेंद्र ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक घायल युवक को अस्पताल ले जाया जा चुका था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई सूरज की शिकायत पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें