फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: पुरानी रंजिश में तेजधार हथियार से किया चाचा-भतीजे पर जानलेवा हमला, एक की मौत

Tue, 05 Aug 2025 03:11 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी

सार

पुरानी रंजिश को लेकर तेजधार हथियारों से चाचा-भतीजे पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। वारदात सोमवार देर शाम की है।  इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुराने बस स्टैंड क्षेत्र क्राउन प्लाजा के पास पुरानी रंजिश को लेकर तेजधार हथियारों से चाचा-भतीजे पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। वारदात सोमवार देर शाम की है। फोन पर दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया गया था। जिसके बाद नियोजित तरीके से आरोपियों ने बर्फ तोड़ने वाले सूए और चाकू से हमला कर दिया। इलाज के लिए घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां 26 वर्षीय लक्की उर्फ विशाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, 24 वर्षीय नरेश को प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया।

विज्ञापन


शव का करवाया पोस्टमार्टम 

सिविल लाइन पुलिस ने मंगलवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के परिजनों की शिकायत पर 12 आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हमले में घायल नरेश ने बताया कि आरोपियों ने पहले फोन पर उनके साथ गाली-गलौज की थी जिसको लेकर विवाद हुआ था। उन्हें फोन कर समझौते के लिए बुलाया गया था। उनकी राजीव गांधी में मुर्गा मीट शॉप की दुकान है। जिसे बंद कर वे पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर बर्फ तोड़ने वाले सूए और चाकू से हमला कर दिया। 

आरोपियों से बचने के लिए वे भागने की कोशिश कर रहे थे लेकिन हमलावरों ने उनकी बाइक को अपनी बाइक से टक्कर मारकर गिरा दिया और फिर उन पर टूट पड़े। हमले में घायल लक्की उर्फ विशाल और नरेश को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने लक्की को मृत घोषित कर दिया जबकि नरेश को प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया। 
विज्ञापन


सिविल लाइन पुलिस थाना एसएचओ देवेंद्र ने बताया कि पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते युवक की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने के मामले में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने घायल नरेश की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें