फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह पहले बने मकान की अधूरी पड़ी सीढ़ियों से गिरकर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। दिनोद रोड शास्त्री नगर की गली पांच स्थित एक मकान की सीढ़ियों से नीचे गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे का है। गंभीर हालत में व्यक्ति को परिजन उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने बुधवार सुबह नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के बेटे की शिकायत पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

दिनोद रोड शास्त्री नगर कॉलोनी की गली नंबर पांच निवासी 47 वर्षीय महेंद्र मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे अपने मकान की सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था। ये मकान दो माह पहले ही बनाया गया था। इसमें सीढ़ियों पर अभी रेलिंग नहीं लगी थी। अंधेरा होने के कारण महेंद्र को सीढ़ी दिखाई नहीं दी और वह असंतुलित होकर नीचे गिर गया। उसके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आई। जिसे परिजन तुरंत नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान ही उसने देर शाम दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह शहर थाना पुलिस ने महेंद्र के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक महेंद्र के बेटे सन्नी के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें