तोशाम। संडवा मार्ग पर दो नवंबर को बाइक की चपेट में आने से घायल हुए आलमपुर निवासी 52 वर्षीय राजेंद्र ने इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आलमपुर निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता राजेंद्र दो नवंबर को खेत में जा रहे थे। जब वह गांव संडवा मार्ग पर पहुंचे तो किसी बुलेट मोटरसाइकिल चालक ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। हादसे की सूचना राहुल के ताऊ के बेटे ने उसे दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और अपने घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गया।
गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने राजेंद्र को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे राहुल की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।