फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: संदिग्ध परिस्थितियों में शख्स की मौत, परिजनों न लगाए मानसिक प्रताड़ना के आरोप

Tue, 02 Jul 2024 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव तिगड़ाना में मंगलवार को एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने भिवानी की निवासी एक महिला पर पति को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को होगा।
विज्ञापन

सदर पुलिस की दी शिकायत में नीलम नाम की महिला ने बताया कि उसके पति अर्जुन सिंह (42) से रविवार को भिवानी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने मारपीट की थी। आरोप है कि महिला अर्जुन सिंह को अपने घर भी ले गई और वहां पर भी पीटा। इसके बाद छेड़छाड़, कपड़े फाड़ने और मारपीट के आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दे दी। इस पर पुलिस ने अर्जुन सिंह को थाने बुलाया था। नीलम का आरोप है कि इस घटनाक्रम के बाद से अर्जुन सिंह मानसिक रूप से परेशान था और सदमे में आने से मंगलवार को मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने शिकायत दी है। फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को होगा। इसके बाद ही मौत के वास्तविक कारण सामने आएंगे।
- राकेश कुमार, एसएचओ सदर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें