फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 1.41 लाख की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 1,41,000 रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपी विशाल कुमार निवासी गांव ईशाकपुर, जिला सारंगपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

फरटिया केहर निवासी कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक दिसंबर 2025 को उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया। इस लिंक के माध्यम से उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया जहां टास्क दिलाने के नाम पर अलग-अलग ट्रांजेक्शन कराए गए और उनसे कुल 1,41,000 रुपये की ठगी कर ली गई।
मामले में कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि वह उत्तर प्रदेश में एक सिगरेट बनाने की फैक्ट्री में कार्य करता है और साइबर फ्रॉड में संलिप्त अन्य व्यक्तियों को अपना बैंक खाता 8,000 रुपये में उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें