फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में सफलता पाने के लिए हमें अपनी संकल्प शक्ति को बनाएं मजबूत : राजयोगी बीके

Sat, 14 Sep 2024 05:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी की सिद्धि धाम शाखा में उपस्थित ब्रह्मावत्सों को संबोधित करते राजयोगी बीके छोटे लाल। 
विज्ञापन
भिवानी। जीवन में सफलता पाने के लिए हमें अपनी संकल्प शक्ति को सकारात्मक व मजबूत बनाएं। भगवान को साथी बनाकर चलें। यह बात प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज की शाखा सिद्धि धाम में माउंट आबू से पधारे राजयोगी बीके छोटे लाल ने उपस्थित ब्रह्मावत्सों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक राजयोगिनी बीके सुमित्रा ने की। राजयोगी बीके छोटे लाल ने कहा कि हमें हमेशा अपने स्वभाव में रह कर सामने वाले व्यक्ति से बात करें ताकि अपनी बात को सहज और सरल तरीके से समझा सकें। हमें व्यर्थ की बातों से अपने आप को दूर रखना चाहिए तथा समर्थ शक्तिशाली विचारों से ओतप्रोत रहने का पर्यत्न करना चाहिए।
पूरे दिन में तीन अभ्यास करें कम से कम 50 लोगों को शुभ संकल्पों की वाइब्रेशन दें और पूरे दिन में कम से कम 4 घंटे योग की स्थिति में रहें। जीवन को सफल बनाने के लिए अपने मन की भावनाओं को सर्वश्रेष्ठ बनाने का प्रयास करें तभी कहेंगे योग युक्त आत्मा। यहां परमात्मा चाहते हैं आत्मिक दृष्टि से हम सभी भाई-भाई हैं। किसी से किसी प्रकार की कुदृष्टि या किसी को छोटा समझने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि हम सभी परमात्मा की संतान हैं। इस अवसर पर राजयोगिनी बीके कीर्ति, बीके आरती, बीके श्वेता, बीके भीम, बीके शुभम, बीके राजेश व बीके धर्मवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें