फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पार्टियों से हर विधानसभा क्षेत्र में चार से पांच उम्मीदवार तो जिले में 90 निर्दलीय तैयार

Sat, 14 Sep 2024 05:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
चुनाव की तैयारी में जुटे नेता।
विज्ञापन
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। विधानसभा चुनाव में जहां टिकट वितरण के बाद से ही नेताओं में घमासान छिड़ा है। अब नौबत यह है कि बगावती नेताओं की नाराजगी भी पार्टी पर भारी पड़ सकती है। प्रत्याशियों को भी अपनी जीत के लिए खूब पसीना बहाना पड़ेगा।
सबसे अहम बात तो यह भी है कि राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चार से पांच उम्मीदवार हैं, लेकिन जिले में 90 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में तैयार खड़े हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों में कई नेता तो राष्ट्रीय पार्टियों से जुड़कर पिछले पांच सालों तक विधायक की दौड़ में खुद को शामिल कर जनता के बीच अपनी पैठ मजबूत करने में जुटे हैं, लेकिन ऐन वक्त पर पार्टी ने टिकट काटकर उन्हें जोर का झटका धीरे से दिया है। इसके बाद ये नेता भी बगावत पर उतर खुद की पार्टी के खिलाफ ही निर्दलीय मैदान में डटे हैं।
विज्ञापन

भिवानी जिले में आठ लाख 75 हजार से अधिक मतदाता हैं। जबकि चारों विधानसभा में 106 उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर खुद की दावेदारी ठोक चुके हैं। इसमें 90 उम्मीदवार तो निर्दलीय खड़े हैं। इसमें भिवानी से 22, बवानीखेड़ा से 18, लोहारू से सबसे अधिक 26 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।
इसी तरह तोशाम से भी 24 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में पार्टी नेताओं को टक्कर देने के लिए जमीन मजबूत कर रहे हैं। अगर बात राष्ट्रीय पार्टी व क्षेत्रीय दलों की करें तो भिवानी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा, कांग्रेस-माकपा, इनेलो और आप का उम्मीदवार मिलाकर कुल चार हैं। इसी तरह तोशाम में भी भाजपा, कांग्रेस, आप और बसपा से चार उम्मीदवार हैं। वहीं लोहारू से भाजपा, कांग्रेस, जजपा-असपा, इनेलो और आप मिलाकर कुल पांच उम्मीदवार पार्टी टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

चुनावी नोकझोंक भी आने लगी सामने
बवानीखेड़ा में भाजपा, कांग्रेस, जजपा-आसपा और आप मिलाकर कुल चार नेता पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं। विधानसभा वार दलगत राजनीति और चुनावी समीकरणों की बात करें तो भाजपा बनाम कांग्रेस के इस बार विधानसभा चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवारों की भी खूब टक्कर मचेगी। ऐसे में नेताओं के बीच चुनावी नोकझोंक भी अब सामने आने लगी है। नामांकन के दौरान ही बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में दो निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच ऐसा हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें