फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर के बैंक खाते से निकाले 26 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एक मजदूर के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 26 हजार रुपये निकाल लिए गए। मामले की शिकायत बवानीखेड़ा पुलिस थाने में दी है। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने लोहारू क्षेत्र के गांव नकीपुर में मजदूरी की थी। सरपंच वीरेंद्र ने दो महीने की मजदूरी का भुगतान उसके खाता में 24 अक्तूबर को किया था। उस दौरान दस हजार रुपये उसके खाता से कट गए थे और थोड़ी देर बाद दस हजार वापस खाते में आ गए थे। फिर कुछ देर बाद उसके बैंक खाता से 16 हजार की नकदी पेटीएम से कट गई और कुछ देर बाद फिर पेटीएम से ये पैसे वापस खाता में आ गए। लेकिन फिर से उसके बैंक खाता से 26 हजार रुपये की नकदी निकल गई, लेकिन वापस नहीं आई। उसने मामले की शिकायत पहले बैंक अधिकारियों से की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस मामले में उसने अब बवानीखेड़ा पुलिस को लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें