फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कितलाना के सनी हत्याकांड में मुख्य आरोपी कुलदीप गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव कितलाना में सनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप को सोमवार को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाना में गांव कितलाना निवासी सूरज ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 सितंबर को उसका भाई सनी पड़ोस में बज रहे लाउडस्पीकर (डीजे) की आवाज कम करवाने के लिए कुलदीप से कहा था। इस पर कुलदीप तैश में आ गया था लेकिन परिवारजनों के समझाने पर वह घर चला गया। इसके बाद सनी शाम को दुकान से अपने घर लौट रहा था तभी आरोपी कुलदीप ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से उस पर हमला कर दिया।
परिजन घायल अवस्था में सनी को सामान्य अस्पताल भिवानी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सोमवार को सदर पुलिस थाना ने आरोपी को बस स्टैंड हालुवास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें