फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दो करोड़ रुपये से बनेगा महाराजा नीमपाल सिंह पार्क, विधायक ने किया शिलान्यास

विज्ञापन
उत्तम नगर में महाराजा नीमपाल पार्क निर्माण की आधार​शिला रखते विधायक व अन्य।
विज्ञापन
भिवानी। शहर के उत्तम नगर में भिवानी के संस्थापक महाराजा नीमपाल सिंह के नाम पर करीब दो करोड़ चार लाख रुपये की लागत से आधुनिक पार्क बनाया जाएगा। शनिवार को विधायक घनश्याम सर्राफ और नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने पार्क निर्माण का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर वार्ड-17 के पार्षद सुभाष तंवर ने उपस्थित लोगों का मुंह मीठा करवाया। उन्होंने बताया कि महाराजा नीमपाल सिंह के नाम पर पार्क बनवाने के लिए वह पिछले नौ वर्षों से प्रयासरत थे। यह पार्क पूर्वजों का स्मरण करने और उनकी स्मृतियों को संजोने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
करीब एक एकड़ में बनने वाले पार्क में लोगों के सुबह-शाम घूमने के लिए पगडंडियां और सुंदर फव्वारे बनाए जाएंगे। पार्क के चारों ओर ग्रिल लगाई जाएगी ताकि पेड़-पौधों को नुकसान न पहुंचे। यहां छायादार, फलदार और फूलों वाले पौधे लगाए जाएंगे। लोगों के बैठने के लिए घासयुक्त स्थान भी विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन

पार्क में व्यायाम के लिए ओपन जिम और देर-सवेर आने वाले लोगों की सुविधा के लिए आधुनिक डिजाइन की स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। बच्चों के लिए झूले भी लगाए जाएंगे। नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि दादरी और लोहारू रोड की ओर यह पहला आधुनिक पार्क होगा जहां घूमने, व्यायाम करने और हरियाली के बीच समय बिताने के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि शहर के बाहरी क्षेत्र में पार्क बनने से भिवानी की सुंदरता बढ़ेगी। इस मौके पर नगर परिषद के डीएमसी हरबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता जसवंत सिंह, वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि संदीप तंवर, ठाकुर विक्रम सिंह, पवन ठाकुर, पार्षद संदीप यादव, महाबीर देवसरिया, प्रवीण चावला, मोनू बादशाह, पवन सैनी, कृष्ण शर्मा मौजूद रहे।

महाराजा नीमपाल सिंह ने बसाई थी भिवानी
इतिहासकारों के अनुसार 26 फरवरी 1376 (संवत 1432, फाल्गुन मास) को महाराजा नीमपाल सिंह तंवर ने अपनी पत्नी भानी के नाम पर इस शहर का नाम भानी रखा था। कालांतर में भानी का नाम बदलकर भ्याणी फिर भियानी और अंततः भिवानी हो गया। बताया जाता है कि वर्तमान बिचला बाजार क्षेत्र में जांटी का पेड़ लगाकर हवन किया गया था। यह जांटी का पेड़ आज भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें