फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: उत्तमनगर में बनेगा महाराजा नीमपाल पार्क और सामुदायिक केंद्र

Mon, 24 Mar 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी में नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक घनश्याम सर्राफ व चेयरपर्सन प्रतिन
विज्ञापन
भिवानी। लोहारू रोड स्थित उत्तमनगर में पांच करोड़ रुपये की लागत से महाराजा नीमपाल पार्क और सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा। चारामंडी के पास नगर परिषद की खाली जगह पर करीब एक एकड़ क्षेत्र में पार्क बनाया जाएगा। इस पर करीब 18 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

लोहारू रोड स्थित चारामंडी के पास उत्तमनगर कॉलोनी के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का बूस्टर भी प्रस्तावित है, जिसके लिए भी नगर परिषद ने यहां पर करीब 1,100 वर्गगज भूमि दी है। विधायक घनश्याम सर्राफ और नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने रविवार को नारियल तोड़कर उत्तमनगर में नगरपरिषद पार्क की आधारशिला रखी।
विधायक घनश्याम सर्राफ और नगरपरिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने रविवार को नारियल तोड़कर महाराजा नीमपाल सिंह पार्क का शिलान्यास किया। पार्क के निर्माण पर करीब 18 लाख रुपये की लागत आएगी। इस पार्क के बनने से उत्तमनगर, डाबर कॉलोनी, ऑटो मार्केट के आसपास रहने वाले लोगों को फायदा होगा। क्योंकि इन इलाकों में सुबह, शाम घूमने के लिए पार्क की सुविधा नहीं है। इस मौके पर पार्षद संदीप यादव, बार एसोसिएशन प्रधान संदीप, उपप्रधान प्रतिनिधि संदीप तंवर, ठाकुर विक्रम सिंह, सुदामा सिंह, महाबीर सिंह, ओमबीर सिंह, भरत परमार, बॉक्सर भीम भटटी, राजकुमार तंवर, विनोद शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

-
महाराजा नीमपाल ने वर्ष 1326 में बसाया था शहर : घनश्याम सर्राफ
उत्तमनगर, डाबर कॉलोनी और ऑटो मार्केट क्षेत्र के लोगाें के लिए सामुदायिक केंद्र भी बनाने की घोषणा की गई है। विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि महाराजा नीमपाल ने वर्ष 1326 ईसवी में भिवानी शहर बसाया था। उनके नाम से करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा। इसके अंदर महाराजा नीमपाल की स्मृतियां भी अंकित कराईं जाएंगी। सामुदायिक केंद्र बनने से करीब 25,000 लोगों को फायदा होगा और वीरान पड़ी नगर परिषद की भूमि पर तेजी से विकास होगा।
-
महाराजा नीमपाल के नाम से शहर में बनेगा 107वां पार्क : भवानी प्रताप सिंह
नगरपरिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने कहा कि शहर में करीब 106 पार्क थे। उत्तमनगर में महाराजा नीमपाल सिंह पार्क का शिलान्यास होने के बाद अब शहर में पार्कों की संख्या 107 हो गई है। उन्होंने बताया कि शहर के 45 पार्कों का जीर्णोद्धार किया जा चुका है। बाकी बचे पार्कों का जीर्णोद्धार प्रक्रिया जारी है। जल्द ही इन पार्कों का भी जीर्णोद्धार कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। उसके बाद शहर का कोई भी पार्क उपेक्षित नहीं रहेगा।
-
सात साल का संघर्ष रंगा लाया : सुभाष तंवर
वार्ड के पार्षद सुभाष तंवर ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की यह सबसे पुरानी मांग थी। उत्तमनगर इलाके में पार्क और सामुदायिक केंद्र बनवाने के लिए वह पिछले सात साल से प्रयासरत थे। विधायक घनश्याम और नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप के सहयोग से उनकी मांग पूरी हो सकी। इससे आसपास रहने वाले सभी लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें