फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
महाशिवरात्री पर्व पर जोगीवाला मंदिर में भगवान शिव पर जलाभिषेक करने के लिए लाइन में लगे श्रद्धाल? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। महाशिवरात्रि पर वीरवार को सभी मंदिर खासकर शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। मंदिरों में पूजा के लिए सुबह-सवेरे ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते एहतियात भी बरते गए मगर काफी जगह लापरवाही भी दिखी। मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गई। शहर के अलावा गांवों के सभी मंदिरों में भी भीड़ रही। कहीं मेले लगे तो कहीं भंडारे किए गए।
विज्ञापन

उधर, हनुमान ढाणी चौक स्थित संतोषी माता मंदिर शिवालय में हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे महेंद्र लोहिया ने कहा कि उन्होंने 38वीं कांवड़ लाकर भगवान शिव को गंगाजल अभिषेक किया है। इस बार कोविड 19 के दौरान हरिद्वार व गोमुख, गंगोत्री से अधिक कांवड़ नहीं आई, लेकिन आज महाशिवरात्रि के पर्व पर काफी उत्साह देखने को मिला है।

हनुमान जोहड़ी धाम मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें