फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में धमकी मिलने से आहत युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। प्रेम प्रसंग में धमकी मिलने से आहत होकर एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक के परिजनों ने लड़की पक्ष के लोगों पर उसे परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। तोशाम थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर लड़की पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीरवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव भारीवास निवासी प्रहलाद ने बताया कि वह 20 वर्षीय श्यामसुंदर व 18 वर्षीय बेटी का पिता है। उसका बेटा श्यामसुंदर कॉलेज में पढ़ता था। इससे पहले वह पड़ोसी गांव के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। उसके साथ एक लड़की भी पढ़ती थी। स्कूल के समय से ही दोनों मेें प्रेम हो गया। दोनों ने अपने-अपने घर पर परिजनों से शादी की बात की, मगर लड़की के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि करीब एक सप्ताह पहले उसके फोन पर लड़की के पिता ने धमकी दी। फिर 13 दिसंबर को लड़की के पिता, लड़की के मामा व उसका बेटा, लड़की की मां गांव में आकर उसके बेटे श्यामसुंदर को धमकी देकर गए थे। 15 दिसंबर की रात करीब आठ बजे तोशाम से घर जाते समय उसका फोन बंद हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश की मगर वह नहीं मिला। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे परिजनों को श्यामसुंदर का शव उनके ही खेत में पेड़ से लटका मिला। उसके कुछ दूरी पर जहरीले पदार्थ की शीशी भी पड़ी मिली। युवक के पिता प्रहलाद ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि लड़की के पिता, मां, मामा और मामा के लड़का ने उसके बेटे श्यामसुंदर को मारा है या फिर उसने दबाव में आत्महत्या की है।
विज्ञापन

वर्जन-
गांव भारीवास निवासी श्यामसुंदर का शव खेत में पेड़ से लटके होने की सूचना मिली थी। मृतक युवक के पिता प्रहलाद के बयान पर लड़की के पिता, मां, लड़के के मामा और उसके मामा के लड़के पर आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- एसआई सज्जन कुमार, जांच अधिकारी, तोशाम थाना पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें