फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से देर रात घर लौट रहे साइबर सेल पुलिस कर्मचारी से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बीती देर रात को सिकंदरपुर मोड़ के समीप तीन बदमाशों ने ड्यूटी से घर लौट रहे साइबर सेल के पुलिस कर्मचारी के साथ लूट की वारदात हुई। बदमाश उसका पर्स छीनने के बाद उससे उसका एटीएम का कोड पूछ रहे थे। आरोपियों ने इसी दौरान उसके साथ लोहे की रॉड से मारपीट की और पर्स छीनकर फरार हो गए। बवानीखेड़ा पुलिस ने इस संबंध में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कुंगड़ निवासी प्रियव्रत ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में नौकरी करता है और उसकी हांसी साइबर सेल में ड्यूटी लगी हुई है। बीती देर रात दस बजे वह डयूटी खत्म कर हांसी से अपने गांव कुंगड़ बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह सिकंदरपुर के पास मोड़ के समीप पहुंचा तो तीन युवकों ने जबरन रोककर उसके साथ लोहे की रॉड से मारपीट की और फिर उसका पर्स छीन लिया। पर्स के अंदर 2500 रुपये, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड आदि सामान रखा था। बदमाश मोबाइल भी छीन ले गए। उसने बताया कि किसी गाड़ी की लाइट पड़ने पर वह आरोपियों के चंगुल से अपनी जान बचाकर भाग निकला। प्रियव्रत ने मारपीट करने, मोबाइल और नकदी लूट की शिकायत बवानीखेड़ा पुलिस थाने में की। बवानीखेड़ा पुलिस थाना प्रभारी विक्रम जोनसन ने बताया कि हांसी साइबर सेल में तैनात पुलिस कर्मचारी प्रियवृत की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ पर्स स्नैचिंग व मारपीट करने का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें