फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में लोकसभा व विधानसभा के चुनाव एक साथ नहीं होंगे : किरण

Fri, 31 Mar 2023 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव गोलागढ़ में चौधरी सुरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देते विधायक किरण चौधरी। 
विज्ञापन
भिवानी। पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर जिले में कई कार्यक्रम हुए। इनमें पूर्व मंत्री किरण चौधरी और पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए। किरण चौधरी उनके पैतृक गांव गोलागढ़ पहुंची और उन्होंने वहां सुरेंद्र सिंह की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें याद किया।
विज्ञापन

अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए किरण चौधरी ने कहा कि हरियाणा में लोकसभा व विधानसभा के चुनाव एक साथ नहीं होंगे, क्योंकि विधानसभा के चुनाव का समय लोकसभा चुनाव के निर्धारित समय के बाद भी बचा रहेगा। ऐसे में भाजपा नहीं चाहेगी कि बचे हुए छह महीने पहले चुनाव करवाए। किरण ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंगद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर श्रुति चौधरी उम्मीदवार होगी। अब कोई इस संसदीय सीट से उम्मीदवार को लेकर क्या कहता है, इससे वे इत्तफाक नहीं रखती।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के भिवानी आगमन पर किरण चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को हर माह भिवानी में आना चाहिए, ताकि भिवानी का विकास हो सके। यहां की सड़कों में सुधार हो और नहरों में पानी पहुंच सके। किरण चौधरी ने कहा कि उनके तोशाम विधानसभा क्षेत्र के गांव बापोड़ा की नहर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर दो दिन से इतना अधिक पानी आया कि पानी ओवरफ्लो हो गया और किसानों की तैयार फसल पानी से लबालब हो गई। जबकि इससे पूर्व इस क्षेत्र के लोग एक हजार से 1200 रुपये टैंकर लेकर पानी खरीदकर पीने को मजबूर थे।
विज्ञापन

गांधी परिवार के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है
किरण ने कहा कि राहुल गांधी के परिवार ने देश के लिए जो बलिदान दिए है, उनको देश भुला नहीं सकता। मानहानि के मामले में जिस प्रकार से उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से सजा दी गई और रातों-रात उन्हें निवास खाली करने का नोटिस दिया गया। यह भाजपा की बौखलाहट है। उन्होंने कहा कि वे भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ओलावृष्टि व बारिश से खराब फसलों का मुआयना कर चुकी है। किसानों को बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि सरकार 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा तय करें। किसान कर्ज में न डूबे इसके लिए केसीसी की उगाही छह माह तक रोके और एग्रीकल्चर के बिजली बिल छह माह तक सरकार माफ करें, ताकि किसान घाटे से उभर सकें।
कृषि मंत्री प्रदेश के आढ़तियों को लुटेरा बताते हैं
किरण ने कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल को घेरते हुए कहा कि कृषि मंत्री प्रदेश के आढ़तियों को लुटेरा व किसानों को आतंकी व लुटेरा बताते हैं, जबकि देश के किसान जनता का पेट भरने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार फसलों की गिरदावरी के खराबे को 50 प्रतिशत बताकर अपना पल्ला झाड़ना चाह रही है, जबकि बड़े क्षेत्र में 100 प्रतिशत से अधिक ओलावृष्टि व बर्बाद से फसलें खराब हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें