फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहारू कैनाल में मिला अज्ञात युवक का शव

Sun, 17 Jan 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। लोहारू कैनाल में गांव रावलधी के समीप शनिवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस को मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। युवक के माथे और चेहरे पर चोट के निशान भी है। पुलिस इस मामले को हत्या से भी जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लोहारू नहर में युवक का शव बहकर आया। कुछ लोगों ने गांव रावलधी के समीप शव को नहर में बहते हुए देख इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद लेकर शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने मौके पर एकत्रित लोगों से शव की शिनाख्त संबंधी पूछताछ भी की। मगर कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। मृतक की जेब से  मोबाइल भी मिला है। सदर पुलिस थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि मृतक के माथे पर चोट आदि के निशान हैं। क्या पता मामला हत्या से भी जुड़ा हो। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें