गांव रेवाड़ी खेड़ा के खेल स्टेडियम में क्रिकेट मैच का दृश्य।
भिवानी। गांव रेवाड़ीखेड़ा के ठाकुर आजाद सिंह खेल स्टेडियम में 16 दिवसीय भिवानी प्रीमियर क्रिकेट लीग जारी है। शनिवार को 8वें दिन पहला मैच दादरी डेविल्स व लोहारू लायंस तथा दूसरा मैच कमांडर वारियर्स और सिवानी चैलेंजर्स के बीच हुआ।
पहले मैच के मुख्यअतिथि सत्यनारायण शर्मा, पंडित शिवकुमार, शर्मा, कर्मवीर शर्मा, रॉयल ढाबा संचालक विशाल कौशिक व संदीप दास रहे। दूसरे मैच में मुख्य अतिथि लोकगायक राज मावर व म्यूजिक से गुलशन पहुंचे। जिन्होंने टॉस कर प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाया। फाउंडेशन के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि भिवानी प्रीमियर क्रिकेट लीग के 8वें दिन का पहला मैच दादरी डेविल्स व लोहारू लायंस के बीच हुआ। दादरी डेविल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। लोहारू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए। सर्वाधिक विनोद ने 11 रन मात्र 52 गेंदों में 11 छक्के व 4 चौके लगाते हुए बनाए। दादरी डेविल्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 161 रन ही बनाए पाई। सर्वाधिक अजय ने 86 रन बनाए। लोहारू लायंस ने 27 रन से मुकाबला जीता। विनोद कुमार मैन ऑफ द मैच रहे।
जितेंद्र शर्मा ने बताया कि दूसरा मैच कमांडर वारियर्स और सिवानी चैलेंजर्स के बीच हुआ। इस मैच कमांडर वारियर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। सिवानी चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए। सर्वाधिक करण रावत ने 69 रन बनाए और विकास ने 50 रन बनाए। गेंदबाजी में कप्तान विपिन राव और बिंदु पोस्ला और दीपांशु ने दो-दो विकेट चटकाए। कमांडर वारियर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया। सर्वाधिक राहुल ने 69 रन बनाए और दीपांशु ने 60 रन बनाए। सुमित ने 38 रन बनाए। इस मैच में दीपांशु मैन ऑफ द मैच चुने गए। इस अवसर पर रोशन, भारत, रवि शर्मा, दीपक, तन्वी, रोहित, मोहित, दुष्यंत, कपिश मौजूद रहे।