ढिगावा श्यामियान में बने अवैध मकान को तोड़ती जेसीबी मशीन।
ढिगावामंडी। लोहारू प्रशासन ने पुलिस बल के साथ बुधवार को ढिगावा श्यामियान में रास्तों पर बने अवैध मकान को तोड़कर कब्जे हटाने का काम किया गया। गांव के 49 लोगों को अवैध मकानों के नोटिस प्रशासन ने दिए थे। इनमें से करीब 16 मकानों को तोड़ा गया। बाकी बचे मकानों को फोर्स मुहैया कराए जाने के बाद तोड़ा जाएगा।
दो मकान मालिकों ने कोर्ट से स्टे ले रखी थी। उनके मकानों को नहीं तोड़ा गया है। फिलहाल आगामी आदेश नहीं आने तक दोनों मकानों को नहीं तोड़ा गया है। सरपंच सुमित्रा ने बताया कि यह कार्रवाई 2016 की पैमाइश के मुताबिक हुई है। पूर्व सरपंच भरतसिंह के समय में ही 2018 में फैसला आ चुका था। उसके बाद प्रशासन द्वारा लगातार नोटिस काटे जा रहे हैं। एक बार 2019 में प्रशासनिक अमला मकानों को तोड़ने के लिए आया था। लेकिन उस समय यह कब्जा कार्रवाई करें बिना ही वापिस लौट गया था।
पुलिस प्रशासन की जेसीबी चलने के बाद दुकानदारों ने टेंट का सामान बाहर निकाला। एसडीएम लोहारू अमित कुमार ने बीडीपीओ धर्मपाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर कब्जा कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी मदन कुमार ने बताया कि सुबह ड्यूटी मजिस्ट्रेट द्वारा अवैध कब्जा कार्रवाई को हटवाने के लिए पुलिस की मांग की थी। हमने 10 महिला पुलिस कर्मी व 25 जवानों की टीम तैयार कर भेजी गई थी। इस मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ धर्मपाल, बीडीओ ऑफिस पटवारी विजय, पंचायत सचिव देवेन्द्र, मुकेश, एससीपीओ दीपक कुमार, राजस्व विभाग से पटवारी रविन्द्र, थाना प्रभारी मदन कुमार मौजूद थे। संवाद