फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमकोरा के बाद लालावास में दिखाई दिया टिड्डियों का झूंड

विज्ञापन
खेतों से पकड़ी टिड्डी दिखाते ग्रामीण। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। लोहारू के बाद कैरू खंड के गांव लालावास में टिड्डियों का झुंड देखा गया। इस दौरान किसानों की मुस्तैदी काम आई और ग्रामीणों ने टिड्डियों को खेतों में टिकने नहीं दिया। ग्रामीणों ने थाली और पीपों की आवाज से टिड्डियों को उड़ा दिया। इसके बाद टिड्डियों का झुंड दूसरी ओर रवाना हो गया।
विज्ञापन

वीरवार सुबह करीब 10 बजे कैरू खंड के गांव लालावास में जूई और चंदाबास गांव की सीमा से सटे खेतों में अचानक ही टिड्डियों का दल दिखाई दिया। मामले की सूचना मिलने पर किसानों ने टिड्डियों का पीछा करना शुरू कर दिया। गांव में करीब एक घंटे तक टिड्डियों का झुंड खेतों में मंडराता रहा। ग्रामीण रमेश शर्मा, विनय, मनोज, मुकेश शर्मा, मुकेश रंगा, किशोरीलाल स्वामी, गोपीराम, अजय, बिजेंद्र, नरेश आदि ने अपने खेतों में टिड्डियां से बचाव के लिए थाली और पीपों का शोर किया, जिससे टिड्डियां खेत में नहीं रुक पाई। सरंपच धर्मपाल शर्मा ने कृषि विभाग के अधिकारियों से बात की, जिन्होंने टिड्डियों को उड़ाने के लिए उच्च स्तरीय ध्वनि करवाने की सलाह दी। कुछ देर बाद टिड्डियां उड़ गईं। टिड्डियों के पलायन की सही दिशा तय नहीं हो पाई। मगर बताया जा रहा है कि वो वापस लोहारू क्षेत्र की ओर चली गई हैं। अभी खतरा टला नहीं है। किसानों को इसी प्रकार मुस्तैद रहने की जरूरत है। रात्रि में ज्यादा किसानों को अधिक सजग रहने की जरूरत है। ये टिड्डियां रात्रि में जिस खेत में पड़ाव डालती हैं, उसी वक्त उसे स्प्रे के द्वारा खत्म दिया जा सकता है।
इधर, दल से भटकी सैकड़ों टिड्डियों ने किसानों की बढ़ाई चिंता
लोहारू। दमकोरा गांव में टिड्डी दल के हमले के बाद से इलाके के किसान सकते में हैं। हालांकि दमकोरा में पहुंचा टिड्डी किसानों और कृषि विभाग की सतर्कता से फसल को नुकसान नहीं पहुंचा पाया और ढाई घंटे बाद वापस उडारी भर गया था। मगर इस टिड्डी दल से भटकी अनेक टिड्डियों 20 से 50 के झुंड में वीरवार को लोहारू के कई गांवों के खेतों देखी गईं। जिसको लेकर किसान और कृषि विभाग के अधिकारी उनको नष्ट करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

कृषि अधिकारी चंद्रभान श्योराण ने बताया कि दमकोरा में आए टिड्डी दल से भटकी अनेक टिड्डियां वीरवार को दर्जनों की संख्या में समूह में दमकोरा, बरालु, झांझड़ा टोडा, सेहर, बरालु, गिगनाऊ, फरटिया गांवों में दिखाई दी हैं। कृषि अधिकारियों के अनुसार इनकी संख्या कम होने के कारण ये फसलों को नुकसान नहीं पहुंचा सकतीं। उन्होंने बताया कि उनके विभाग की टीम निरंतर टिड्डियों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें