फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बेवजह बाहर घूमने वालों से कराई उठक-बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लॉकडाउन में लापरवाही बरतने वालों पर पुलिस अब और भी सख्त हो गई है। लॉकडाउन में बेवजह बाहर घूमने वाले युवकों को पुलिस ने डंडे से खदेड़ा, वहीं कई जगह पुलिस कर्मचारियों ने चौक चौराहों पर ही उठक-बैठक कराई और आइंदा बाहर नहीं निकलने की सख्त चेतावनी दी।
विज्ञापन

लगातार पुलिस द्वारा अनुरोध किए जाने और कोरोना संक्रमण के खतरे के बावजूद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने दिनभर नाकों पर सख्ती बढ़ाई और बाहर घूमते दिखाई देने वाले युवकों की डंडा परेड भी कराई। शहर के दिनोद गेट चौक पर तैनात पुलिस ने युवाओं को मेंढक दौड़ लगवाई। इन युवाओं को कान पकड़ाकर सड़क पर घुटनों के बल ही दौड़ाया।
पुलिस प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के दौरान सभी इलाकों में नाकेबंदी की हुई है। चौबीसों घंटे पुलिस इन नाकों पर तैनात हैं। संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। सामुदायिक दूरी और मुंह पर मास्क जरूरी है। इसकी महता भी समझाई जा रही है, मगर इसके बावजूद लोग इतने लापरवाह हैं कि बेवजह बाहर घूम रहे हैं। इन्हें न तो अपनी जान की परवाह है और न ही दूसरों से कोई लेना देना। ऐसे लोगों को सबक सिर्फ डंडे से ही सिखाया जा सकता है। इसी के तहत पुलिस ने भी डंडे का जादू इन युवाओं को दिखाया।
विज्ञापन

कृष्णा कॉलोनी मंडी चौक पर लग रहा जमघट, यहां टूट रहे सभी नियम
लॉकडाउन में शहर के कृष्णा कॉलोनी सब्जी मंडी चौक पर लोगों का भारी जमघट लग रहा हैं। यहां पर पाबंदी के बावजूद मंडी में एक ही जगह पर फड और रेहड़ियां लग रही हैं। इस वजह से सब्जी और फल खरीदने के लिए पहले की भांति ही लोगों की भी काफी भीड़ जुट रही हैं। यहां इन्हें रोकने और टोकने वाला भी कोई नहीं है। पुलिस महज चंद कदम दूर नाका लगाकर ही बैठी हैं, जबकि यहां रेहड़ी लगाने वालों को कोई भी नियम नहीं बताया जा रहा है। हालांकि लॉकडाउन में पहले कुछ दिन तक तो यहां मंडी नहीं लगने दी गई थी। लेकिन बाद में ये नियम भी मंडी के दुकानदार भूल गए और पुलिस भी मूकदर्शक बनकर रह गई। सबसे अधिक इस इलाके में कोरोना संक्रमण का खतरा बना है।
कई मुख्य मार्गों पर पसरा सन्नाटा, नाके से सड़क सील
लॉकडाउन के दौरान कई जगह पर पुलिस ने नाके लगाकर सड़क को ही सील कर दिया। ताकि यहां पर कोई आवागमन न हो सके। इसकी वजह से सड़क पर भी पूरी तरह से सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। केवल जरूरी सामान लेकर आने वालों को ही प्रवेश मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें