फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान ठेके के अंदर कारिंदा बेच रहा था शराब, पुलिस ने पकड़ा तो बोला ठेकेदार बिकवा रहा शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान गांव धिरानाकलां के बस स्टैंड पर पाबंदी के बावजूद शराब ठेके के अंदर शराब बिक रही थी। जिसकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापामारी की। वहां मौजूद कारिंदे को भी पुलिस ने पकड़ लिया। कारिंदा बोला कि ठेकेदार शराब बिकवा रहा था और इसके लिए उसे अलग से पैसे भी दे रहा था। पुलिस ने इस संबंध में लॉकडाउन के दौरान ठेके पर शराब बिक्री करने पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जुईकलां पुलिस थाना के एएसआई सत्यनारायण की टीम ने विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के बाद गांव धिरानाकलां बस स्टैंड स्थित शराब ठेके पर छापामारी की। इस दौरान वहां सेल्समैन शराब बिक्री कर रहा था। पुलिस ने सेल्समेन से पूछताछ की तो उसने अपना नाम प्रेम वासी नंदगांव बताया। उसने कोविड-19 महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में शराब के ठेके बंद होने पर भी शराब बेचने के बारे में पूछा तो सेल्समैन ने बताया कि उसके ठेकेदार रामबीर वासी आसलवास दुबिया ने शराब बेचने के लिए कहा है। उसे लॉकडाउन के दौरान शराब बेचने के लिए भी अलग से तनख्वाह के अलवा पैसे मिलते हैं। इस दौरान ठेके के अंदर भारी मात्रा में शराब के अलावा कैश काउंटर के अंदर 22,300 रुपये की नकदी भी थी। पुलिस ने हरियाणा सरकार द्वारा ठेके बंद के आदेशों की अवहेलना करने पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने शराब ठेके के सेल्समैन को भी गिरफ्तार किया।
प्लास्टिक कट्टा में शराब बिक्री करते एक काबू
हनुमान गेट पीपलीवाली जोहड़ी क्षेत्र में एक किराना दुकान के समीप प्लास्टिक थैले के अंदर शराब बेचने हुए एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिटी पुलिस की टीम ने विश्वसनीय सूत्रों से मिली सूचना के बाद पीपलीवाली जोहड़ी क्षेत्र की एक किराना दुकान के समीप छापामारी कर प्लास्टिक कट्टे के अंदर शराब बिक्री करते हुए एक आरोपी को काबू किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कृष्ण वासी पीपलीवाली जोहड़ी के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी के पास प्लास्टिक कट्टा से 21 बोतल देशी शराब व 96 पव्वे देशी शराब के बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लॉकडाउन नियमों की अवहेलना व आबकारी कराधान एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें