फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय रेट से कम कीमत पर बेच रहा था शराब, एक्साइज विभाग की टीम ने किया ठेका सील

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के दिनोद गेट स्थित एक शराब ठेका को एक्साइज विभाग की टीम ने निरीक्षण कर सरकार द्वारा तय रेट से कम कीमत पर शराब बिक्री करते पाए जाने पर सील कर दिया। एक्साइज विभाग की टीम के साथ पुलिस भी मौजूद थी। एक्साइज विभाग को शिकायत मिली थी, जिस पर टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

दिनोद गेट क्षेत्र स्थित डिस्कवरी सेल कंपनी की शराब की दुकान पर डीईटीसी अनिल कुमार की टीम बुधवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे पहुंची। टीम ने ठेके का रिकार्ड जांचा और इस दौरान सरकार द्वारा तय रेट से कम कीमत पर शराब बिक्री किए जाने पर ठेके को सील कर दिया। इस दौरान एक्साइज इंस्पेक्टर सोमदत्त ने बताया कि शराब ठेके पर सरकार द्वारा निर्धारित रेट से कम कीमत पर शराब बिक्री की शिकायत मिली थी। इसी के आधार पर कार्रवाई की गई है। वहीं ठेका सील किए जाने के बाद एक्साइज विभाग के उच्च अधिकारियों को भी रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें