फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कमीशन देने से मना करने पर शराब ठेके के सेल्समैन को पीटा

Mon, 03 Feb 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कमीशन देने से मना किए जाने पर शराब ठेके के सेल्समैन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत औद्योगिक पुलिस थाना में दी, जिस पर आठ-दस अज्ञात युवकों पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में जींद के रधाना निवासी साहिल ने बताया कि वह नया बस स्टैंड के सामने शराब ठेके पर सेल्समैन काम करता है। गत 31 जनवरी की रात साढ़े दस बजे एक व्यक्ति शराब लेने के लिए आया। वह उसे पहचानता है। उसने उससे कमीशन के लिए बोला तो उसने मना कर दिया। उसे धमकी देकर चला गया। जब रात को वह शराब ठेका बंद कर घर जा रहा था तो अचानक ही उस पर आठ-दस युवकों ने हमला कर दिया।
उसने अपनी जान बचाकर गेस्ट हाउस के कमरे में खुद को बंद किया तो आरोपियों ने गेस्ट हाउस में कमरे का दरवाजा ही तोड़ दिया और फिर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। एक आरोपी ने उसके सिर में ईंट से भी हमला किया। जिसकी वजह से उसे गंभीर चोटें आईं। हमला करने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। उसे अस्पताल में दाखिल कराया। सेल्समैन की शिकायत पर पुलिस ने आठ-दस अज्ञात युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें