फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मासूम से दरिंदगी की हदें पार, निजी अंगों पर जख्म मिले, आरोपी पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। छह वर्षीय बच्ची की मौत मामले में आरोपी पिता को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उसके निजी अंगों पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी बेटी से लंबे समय से दरिंदगी कर रहा था और जब उसे लगा कि वह इस बारे में किसी को बता देगी तो पटक-पटककर मार डाला। आरोपी शराब पीने का आदी है। पुलिस उसे सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि बच्ची के साथ लंबे समय से दरिंदगी की जा रही थी। उसके निजी अंगों पर गहरे जख्म और चोट के निशान मिले हैं। आरोपी ने उसकी पटक-पटक कर हत्या की। इससे शरीर की कई हड्डियां टूट गईं। इस मामले में शनिवार को सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया था कि उसकी शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। पारिवारिक विवाद के कारण वह अपनी तीनों बेटियों को लेकर अलग रह रही थी लेकिन करीब दो साल पहले उसका पति छह वर्षीय बेटी को अपने साथ ले गया। डरी-सहमी बच्ची ने कुछ दिन पहले उसे फोनकर आपबीती सुनाई थी। महिला ने बताया कि शुक्रवार को वह बेटी से मिलने गई तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।
आंगनबाड़ी वर्कर ने भी बच्ची की मांं को बताया था
गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को शक था कि आरोपी अपनी बच्ची के साथ गलत कर रहा है। उसने बच्ची की मां को भी इससे अवगत कराया। आरोपी भी अपनी पोल खुलने के डर से पहले तो बच्ची को बुरी तरह प्रताड़ित करता रहा लेकिन उसे हमेशा के लिए चुप कराने के मकसद से उसकी बेरहमी से जान ले ली।
विज्ञापन

-
चिकित्सकों के बोर्ड से कराए पोस्टमार्टम में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर आरोपी को दो से तीन माह में कठोर से कठोर सजा दिलाने का प्रयास करेंगे ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा करने से पहले सौ बार सोचे। समाज में रिश्तों की काफी अहमियत होती है मगर इस मामले में रिश्तों की गरिमा तार-तार की गई है।
विज्ञापन

- सुमित कुमार पुलिस अधीक्षक भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें