फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल फोन की तरह आने वाले समय में हर व्यक्ति की जरूरत बनेगा ड्रोन : सांसद धर्मबीर सिंह

विज्ञापन
वि​कसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जरूरतमंदो बच्चों को गर्म वस्त्र वितरित करते सांसद धर्मबीर स
विज्ञापन
भिवानी। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि ड्रोन आने वाले समय में मोबाइल फोन की तरह हर व्यक्ति की जरूरत बनेगा। ड्रोन खेत में दवाई के छिड़काव के साथ-साथ घर के कार्यों में सहायक साबित होगा। सांसद शनिवार को गांव कोंट में विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों को विकसित भारत की शपथ दिलाई। इस दौरान विधायक घनश्याम सर्राफ, जिला के विशेष नोडल अधिकारी भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं मौसम परिवर्तन विभाग के निदेशक वेद प्रकाश मिश्रा तथा पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष ठा. विक्रम सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर के विभिन्न राज्यों के लाभार्थियों से की गई बातचीत का सीधा प्रसारण दिखाया गया। सांसद धर्मबीर सिंह और विधायक सर्राफ ने सेल्फी प्वाइंट पर प्रधानमंत्री मोदी के कटआउट के साथ फोटो भी करवाई।
सांसद धर्मबीर ने कहा कि ड्रोन प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी सोच है। विधायक सर्राफ ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का प्रयास है कि हर जरूरतमंद और पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। विकसित भारत संकल्प यात्रा के विशेष नोडल अधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा ने अपने संबोधन के माध्यम से नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया। इसके लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग, कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, पशुपालन विभाग, क्रीड आदि विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाई गई। इस अवसर पर एडीसी अनुपमा अंजलि, भाजपा जिला प्रधान शंकर धूपड़, जिला महामंत्री शिवकुमार पारासर और हर्षवर्धन मान, नगर मंडल अध्यक्ष विनोद चावला, धर्मेंद्र जिंदल, बीडीपीओ सोमबीर काद्यान, डीआरओ राज कुमार, पारस डालमिया, डाॅ. सुनील कुमार, एडवोकेट उदयवीर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि प्रेम कुमार मौजूद रहे।



सांसद, विधायक और अधिकारियों ने किया स्टॉलों का अवलोकन

कार्यक्रम के दौरान सांसद विधायक व नोडल अधिकारी ने स्टालों का अवलोकन किया। एडीसी अनुपमा अंजलि ने स्टालों पर दी जा रही योजनाओं व सुविधाओं की जानकारी के बारे में जानकारी दी। सांसद व विधायक ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए कि जरूरतमंद लोगों को लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ड्रोन का प्रदर्शन किया गया।


विद्यार्थियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में होनहार छात्र-छात्राओं, सराहनीय कार्य करने वाले ग्रामीणों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रो एक्टिव प्रणाली के तहत बनी वृद्धावस्था सम्मान भत्ता व दिव्यांग भत्ता के स्वीकृति भी दिए गए। इसमें राजपूत, राजकुमार, महेंद्र तथा विक्की शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें