फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लाइफ सेवर्स ट्रस्ट को मिला नेशनल अवाॅर्ड

Sun, 14 Sep 2025 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
ढिगावा मंडी। लाइफ सेवर्स ट्रस्ट के फाउंडर रवि मित्तल ने बताया कि उनकी संस्था को अयोध्या में राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन की ओर से नेशनल अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनकी संस्था की ओर से निस्वार्थ भाव से सेवा करने, कोविड काल में जरूरतमंदों की मदद करने, एक कॉल पर रक्त दिलवाने और थैलेसीमिया बच्चों के लिए हर महीने कैंप लगाने के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

रवि मित्तल ने बताया कि यह सम्मान अयोध्या के एक फाउंडेशन की ओर से दिया गया है। इसमें पूरे भारत से सभी संस्थाओं के सदस्य आए हुए थे। लाइफ सेवर्स ट्रस्ट 7 साल से पूरे भारत में सेवाएं दे रहा है। 14 सितंबर 2018 को लाइफ सेवर्स ट्रस्ट की शुरुआत की थी। अब तक उनकी संस्था ने 46 ब्लड डोनेशन कैंप लगाए हैं। नेशनल अवार्ड मिलने पर पूरी संस्था टीम में खुशी की लहर है। लाइफ सेवर्स ट्रस्ट को पहले भी नेशनल और स्टेट अवार्ड से नवाजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें