फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लावण्या 11 साल की उम्र में जीत रहीं हाफ मैराथन में पदक

Mon, 17 Feb 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विजेता ​खिलाड़ी लावण्या।
विज्ञापन
शुभम कौशिक
विज्ञापन

भिवानी। शहर की महाराणा प्रताप कॉलोनी निवासी लावण्या लंबी दूरी की दौड़ लगाकर अपनी पहचान बना रहीं हैं। वह शहर के हलवासिया स्कूल के खेल मैदान पर अभ्यास करतीं हैं। इसकी बदौलत लावण्या ने 11 वर्ष की छोटी सी उम्र में राज्य और जिलास्तर पर आयोजित मैराथन में कई पदक जीत चुकी हैं। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करा लावण्या जिले और राज्य का नाम रोशन कर रहीं हैं।
लावण्या ने बताया कि उन्होंने अपने खेल की शुरुआत बैडमिंटन से की और इसके बाद पिता के साथ दौड़ लगाने का अभ्यास शुरू किया।
लावण्या ने अपने पिता से दौड़ के गुर सीख कई स्पर्धाओं में पदक जीते हैं। वह अपने स्कूल के खेल मैदान पर रोजाना पांच से पंद्रह किलोमीटर की दौड़ लगातीं हैं। फरीदाबाद में तीन मार्च 2024 को आयोजित हाफ मैराथन में पहली बार प्रतिभाग कर लावण्या ने एक घंटा, छह मिनट, चालीस सेकंड में दस किलोमीटर की दूरी तय की।
विज्ञापन

लावण्या ने 11 वर्ष की छोटी सी उम्र में गुरुग्राम में स्थित देवीलाल स्टेडियम में ट्रैक पर 15 किलोमीटर की दूरी एक घंटा, 22 मिनट, 43 सेकंड में पूरा कर अधिकतम ट्रैक ऑफ दूरी तय करने का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद 15 दिसंबर 2024 को स्कूल के फुटबाल मैदान में 21.1 किलोमीटर की दूरी दो घंटे, तीन मिनट में पूरी करने पर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज हुआ। लावण्या ने कई स्पर्धाओं में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन कर उभरते खिलाड़ी के रूप में पहचान बनाई।
विज्ञापन


लावण्या की उपलब्धियां
मार्च 2024 में आयोजित फरीदाबाद हाफ मैराथन में लावण्या ने दस किलोमीटर की दूरी एक घंटा, छह मिनट, चालीस सेकंड में पूरी की।
-अगस्त 2024 में आयोजित रेवाड़ी मैराथन में लावण्या ने दस किलोमीटर की दूरी एक घंटा, एक मिनट, एक सेकंड में पूरी की।
-गुरुग्राम में स्थित खेल स्टेडियम में लावण्या को 15 किलोमीटर की दूरी एक घंटा, 22 मिनट, 43 सेकंड में पूरा कर अधिकतम ट्रैक ऑफ दूरी तय करने पर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का खिताब मिल चुका है।
-15 दिसंबर 2024 को स्कूल के फुटबाल मैदान में 21.1 किलोमीटर की दूरी दो घंटे तीन मिनट में पूरी कर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज हुआ।
-16 फरवरी 2025 को आयोजित भिवानी ग्रेट रन में दो घंटे, दो मिनट, 23 सेकंड में 20 किलोमीटर की दूरी तय की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें