फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पीजी के कोर्सों में आवेदन की अंतिम तारीख फिर बढ़ी, पांच तक कर सकते हैं आवेदन

Mon, 31 Jul 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय।
विज्ञापन
भिवानी। स्नातकोत्तर (पीजी) के कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख फिर से बढ़ा दी गई है। अब पीजी के कोर्सों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी पांच अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इससे पहले भी पीजी के कोर्सों में दाखिला के लिए अंतिम तारीख को बढ़ाकर 31 जुलाई किया गया था। लेकिन उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से सोमवार को जारी नोटिस में बताया गया कि कई विश्वविद्यालयों के यूजी फाइनल ईयर की परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं हुआ है। इसके कारण आवेदन करने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर पांच अगस्त कर दिया गया है। इस तारीख के बढ़ने से दाखिला लेने के इच्छुक उन विद्यार्थियों को आवेदन करने का एक और मौका मिल गया जिनका परीक्षा परिणाम देरी से घोषित हुआ या अन्य कारणों से दाखिला के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। हालांकि इससे पहले भी पीजी के कोर्सों में आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 जुलाई को बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी थी।
पीजी के कोर्सों में दाखिला के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख को फिर से बढ़ाने का नोटिस जारी हुआ है। अब विद्यार्थी पांच अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजीत कुमार, मीडिया प्रभारी, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें