फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खुली टंकियों व सकोरों में पनप रहा लारवा, 23 लोगों को थमाए नोटिस

Fri, 15 May 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले वर्ष मलेरिया-डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। विभाग की टीमें न केवल पुराने मरीजों की सेहत का हाल जान रही हैं बल्कि उनके आसपास मच्छरों के लारवा की भी सघन तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निरीक्षक जगदीश प्रसाद जांगड़ा ने बताया कि एंटी लारवा एक्टिविटी के दौरान 92 जगहों पर मच्छर के लारवा मिले। इस पर 23 लोगों को नोटिस थमाए गए हैं। निरीक्षण में घरों के बाहर रखी खुली टंकियों और पक्षियों के लिए रखे सकोरों व बर्तनों में भी लारवा मिला है। उन्होंने पानी के इन स्रोतों की नियमित सफाई पर जोर दिया है।
राहत की बात यह है कि पिछले साल मलेरिया के तीन केस सामने आए थे। वहीं इस वर्ष अब तक एक भी केस नहीं आया है। डेंगू की जांच के लिए विभाग अब तक 625 सैंपल ले चुका है जिनमें से कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला। विभाग आमजन से हर रविवार को ड्राई डे के रूप में मनाने की अपील कर रहा है। घरों के कूलर, पानी की टंकी और ड्रम साफ करने के साथ-साथ फ्रिज की ट्रे की सफाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें