फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 16 करोड़ की लागत से होगा लाडावास डिस्टीब्यूट्री कर नवीनीकरण

Fri, 26 May 2023 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बुढ़ेड़ा गांव में शिलान्यास के बाद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री जेपी दलाल। 
विज्ञापन
लोहारू। कृषि मंत्री जेपी दलाल शुक्रवार को गांव बुढ़ेड़ा में 16 करोड़ की लागत से बनने वाली लाडावास डिस्टीब्यूट्री के नवीनीकरण के कार्य का शुभारंभ किया। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सरकार किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए कृतसंकल्प है। इसके लिए लोहारू हलके के किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है और क्षेत्र की नहरों का पुनर्निमाण करवाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मीकाडा के तहत गांव के जोहड़ों व तालाबों की खोदाई की जा रही है ताकि नहरी पानी के अलावा बरसाती पानी को एकत्रित किया जा सके। किसान को जरूरत पड़ने पर सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत ये पानी सिंचाई के लिए प्रयोग किया जा सकेगा और पशुओं के लिए भी पीने का पानी उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार नीति बना कर व्यवस्था परिवर्तन के साथ अंत्योदय की भावना से हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य कर रही है।
कृषि मंत्री ने शुक्रवार को बुढ़ेड़ा, बिठन सहित अनेक गांवों का दौरा किया और लोगों की शिकायतें सुनकर उनके समाधान के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने बिठ्ठन से चहड़ कला सड़क मार्ग के सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस सड़क मार्ग के नव निर्माण पर पौने दो करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि लाडावास डिस्ट्रीब्यूट्री का नवनिर्माण होने के उपरांत क्षेत्र के करीब 40 गांवों की 40 हजार एकड़ भूमि की सिंचाई के लिए नहरी पानी उपलब्ध हो सकेगा। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि गत कपास फसल खराबे के करीब 255 करोड़ रुपये मंजूर हो गये है जो जल्द ही किसानों के खातों में डाल दिए जाएंगे। कृषि मंत्री ने गांवों में बिजली, पेयजल, नहरी पानी तथा ग्रामीण विकास के लिए लाखों की ग्रांट देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें