भिवानी। कस्बा जूई में निर्माणाधीन स्थल पर ट्रक से सरिया उतारते समय ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर प्रवासी मजदूर की मौत हो गई।
उत्तराखंड के जिला हरिद्वार निवासी अफसान ने जूई कलां पुलिस थाना में बयान दिए। इसमें अफसान ने बताया कि उनका 19 वर्षीय भाई साहजान मजदूरी करता था। इसलिए वह मंगलवार को जूई कलां के पास ट्रक से एक निर्माण स्थल पर ट्रक से सरिया उतारते समय वह ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर घायल हो गया गया। उसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, जूई कलां पुलिस थाने की महिला जांच अधिकारी सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। संवाद