फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तालाब में डूबने से मजदूर की मौत

Sun, 15 Sep 2024 05:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। क्षेत्र के खावा गांव निवासी मजदूर की तालाब में पैर फिसलने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खावा गांव निवासी विष्णु (32) मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार शाम को मजदूरी करने के बाद जब वह डेरे के समीप पहुंचा तो नोमिनाथ बाबा के डेरे में बने तालाब के पास चला गया। तालाब में उसका पैर फिसल गया और पानी ज्यादा होने से वह तालाब में डूब गया। आसपास के लोगों ने उसे तालाब से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर इत्तेफाकिया मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक का भिवानी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें